
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 14, 2020 5:23 PM IST
भूख नहीं लगती तो रोज करें शशांकासन।
अक्सर कुछ लोगों को बहुत कम भूख लगती है। भूख कम लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बेतरतीब जीवनशैली, किसी भी समय खाना, एक बार में ही पेट भर कर खा लेना आदि। कई बार बाहर की चीजें अधिक खाने से भी शरीर में मौजूद अग्नि धीरे-धीरे मंद होने लगती है। यही कारण है कि लोग दुबले हो जाते हैं और कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण आप अपना कोई भी काम सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। जब भूख कम लगती है तो कमजोरी के कारण चक्कर आने लगता है। भूख यदि आपको भी कम लगती है, तो इसे बढ़ाने का सबसे आसान और हेल्दी उपाय है योग। शशांकासन करने से भूख (Yoga for Hunger in hindi) ना लगने की समस्या दूर होती है।
प्रजनन अंगों को रखना है हेल्दी, तो करना होगा यह आसन
शशांकासन को खरगोश पोज में किया जाता है। तनाव को दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है। इसे करने से पाचन क्रिया सही ढंग से काम करती है। साथ ही में पेट में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है, जिससे हमारी भूख (Yoga for Hunger in hindi) बढ़ती है। सबसे पहले फर्श पर बैठ जाएं। फिर अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर मोड़ कर हिप्स को पीछे रखें। एड़ियों पर बैठ जाएं। अब गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर सांस को छोड़ते हुए अपने हाथ अपने आगे ले आएं। सिर को भी नीचे झुका लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलता है और साथ में आप के पेट की परेशानियां कम होती हैं। भूख भी बढ़ती है।
वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन
दवा खाने के जगह पर आसन करें और रहें निरोग
Yoga Day 2019ः नींद आएगी सुकून भरी, जब करेंगे ये 4 आसन
कमर दर्द से हैं परेशान ? नियमित करेंगे यह आसन तो मिलेगा आराम