मलेरिया के बाद कमजोर हो गया है शरीर तो इन 2 योगासनों का करें अभ्यास, तेज रिकवरी में होगी मदद

Malaria se jaldi thik hone ke liye kaun se yog karna chahiye? मलेरिया की ट्रीटमेंट के बाद मरीजों को ठीक होने में लम्बा समय लग सकता है। ऐसे में इन योग आसनों का अभ्यास करने से रिकवरी में तीजे आ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 23, 2025 10:09 PM IST

Yoga For Fast Recovery After Malaria: मलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाली एक बीमारी है और गर्मियों में भी मलेरिया के मामले (Malaria in summer season) तेजी से बढ़ सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक, मलेरिया की बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के डंक मारने के कारण होता है। वहीं, बच्चों में भी मलेरिया का रिस्क (Risk of malaria in children)  बहुत अधिक होता है। मलेरिया का मच्छर काटने के बाद मरीज को तेज बुखार, कमजोरी, थकान (Tiredness) और उल्टी जैसी समस्याएं  (Symptoms Of Malaria) हो सकती हैं। वहीं, मलेरिया के ट्रीटमेंट के बाद भी मरीजों में कमजोरी (Weakness After Malaria Patients) बनी रह सकती है।

बता दें कि, मलेरिया की बीमारी में इलाज 15 दिनों से अधिक समय तक चल सकता (Treatment of Malaria)  है। वहीं, मरीज को कमजोरी से उबरने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। ऐसे में मलेरिया के मरीजों को अपनी डाइट, आराम और दवाओं का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही मलेरिया के बाद रिकवरी के लिए आप कुछ योग आसनों का भी अभ्यास कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मलेरिया के मरीजों को किन योग आसनों का अभ्यास करने से फायदा होता है। साथ ही जानें इन योग आसनों के अभ्यास से शरीर से होने वाले फायदों के बारे में।

मलेरिया से जल्दी ठीक होने के लिए किन योग आसनों का अभ्यास करना चाहिए?-Yoga Poses For Malaria Patients).

वज्रासन का अभ्यास करें

वज्रासन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक तरीके से काम करने में मदद करता है। इससे आपको पेट की समस्याओं से आराम भी मिलता है और भोजन अच्छी तरह पचने से शरीर को पोषक तत्वों का फायदा भी मिल पाता है। वज्रासन शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ती (Vajrasan) है।

ऐसे करें वज्रासन का अभ्यास

  • वज्रासन का अभ्यास करने के लिए चटाई बिछाकर अपने घुटनों को टेककर बैठ जाएं।
  • अपनी पीठ को सीधा रखें और एड़ियों के बीच गैप में हिप्स को रखें।
  • अब अपने दोनों हाथों को गोद में रखें। जितनी देर हो सके इस मुद्रा में बैठे रहें।

शक्ति मुद्रा- Shakti Mudra

यह मुद्रा इम्यून पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ श्वसन मार्ग से जुड़ी समस्याएं कम करने का भी काम करता है। शक्ति मुद्रा का अभ्यास करने से मलेरिया के लक्षणों (Symptoms and signs of Malaria) से भी आराम मिलता है।

शक्ति मुद्रा का अभ्यास करने का तरीका

  • इस मुद्रा का अभ्यास करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं।
  • अपने दोनों हाथों की मुट्ठी बांधें और दोनों अंगूठों को बाकी उंगलियों के बीच दबाकर रखें।
  • अब दोनों हथेलियों को नाभि के नीचे पेट के पास रखें।
  • दोनों मुट्ठियों के बीच 2-3 इंच का गैप रखें।
  • अब लंबी सांस खींचें। फिर, धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें।
  • 2-3 बार इस पूरी प्रक्रिया को रिपीट करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source