सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 4 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगी तुरंत राहत

Yoga For Cervical Pain: अगर आप भी सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं, तो इससे राहत पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से  –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 24, 2025 5:44 PM IST

Yoga Poses For Cervical Pain: आजकल डेस्क जॉब की वजह से सर्वाइकल की समस्या लोगों में काफी बढ़ गई है। लैपटॉप या कंप्यूटर पर घंटों एक ही पॉश्चर में बैठकर काम करने की वजह से गर्दन में दर्द होने लगता है, जिसे सर्वाइकल पेन कहते हैं. कई बार यह दर्द कंधे और हाथों तक भी फैल सकता है. सर्वाइकल होने पर व्यक्ति को चक्कर आना, मतली और उल्टी आने जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। कई बार सर्वाइकल का दर्द  इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को गर्दन हिलाने तक में भी दिक्कत महसूस होती है। ऐसे में, अक्सर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ योगासनों की मदद से भी सर्वाइकल के दर्द से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से सर्वाइकल के दर्द से राहत मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –

बालासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।

अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।

इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।

अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source