
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 18, 2024 1:17 PM IST
Yoga Poses For Neck Hump: आज के समय में ज्यादातर लोगों का समय मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हुए बीतता है। इसकी वजह से कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है नेक हंप या गर्दन पर कूबड़ निकलने की समस्या। दरअसल, लंबे समय तक झुककर बैठने की वजह से गर्दन पर कूबड़ निकलने की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, मोटापे या जेनेटिक कारणों से भी गर्दन के पीछे फैट जमा हो जाता है। नेक हंप के कारण गर्दन का फ्रंट और बैक लुक काफी खराब लगने लगता है। ऐसे में, नेक हंप की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको गर्दन के कूबड़ को ठीक करने के मददगार कुछ योगासनों के बारे बता रहे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों को सटा कर रखें।
अब अपनी दोनों हथेलियों को दोनों जांघों के नीचे रखें।
अब सांस भरते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
इस स्थिति स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक रहें।
फिर अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।
अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।
अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।
अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।
इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।
अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।