
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 28, 2023 7:42 AM IST
Yoga For High Cholesterol: सर्दियों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, दवाइयों और हेल्दी डाइट के जरिए हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, नियमित रूप से योगाभ्यास करके भी आप हाई कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं, जिनसे सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह योगासन लिवर और किडनी को उत्तेजित करने में मदद कर सकता है। साथ ही, पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने में भी मददगार हो सकता है।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।
अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।
माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियां जमीन पर लगी रहेंगी, जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं।
इस पोजिशन में आप खुद को 30 से 60 सेकेंड तक रखें, धीमी सांसें लेते रहें।
अब अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप नियमित रूप से शलभासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह पाचन में सुधार करता है। साथ ही, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसको करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों को सटाकर रखें।
अब अपनी दोनों हथेलियों को दोनों जांघों के नीचे रखें।
अब सांस भरते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
इस पोजिशन में आप खुद को 30 से 60 सेकेंड तक रखें।
फिर अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
सर्वांगासन के अभ्यास से शरीर के सभी अंगों को लाभ पहुंचता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए यह योगासन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस आसन काे करने के लिए सबसे योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।
इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।
इस मुद्रा में 30-50 सेकेंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
आप इसे 2-3 बार दाेहरा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.