डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, चेहरे और गर्दन की चर्बी होगी कम

Yoga For Double Chin: डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, चेहरे और गर्दन की चर्बी होगी कम

Written by priya mishra |Published : August 27, 2025 7:49 PM IST

Yoga Poses For Double Chin: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुकी है। शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट देखने में बहुत खराब लगता है। खासतौर पर, चेहरे पर जमा फैट से काफी लोग परेशान रहते हैं। इसके कारण कई लोगों को डबल चिन आ जाती है, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती है। गलत खानपान, शरीर का अधिक वजन और खराब पॉश्चर के कारण यह समस्या हो सकती है। अगर आप भी डबल चिन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डबल चिन को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सिंहासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं।

अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी रखें।

Also Read

More News

अब गहरी सांस लें और मुंह से 'हा' की आवाज निकालते हुए सांस छोड़ें।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।

ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।

अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।

इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।

इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

मत्स्यासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

इसके बाद बाएं पैर के उंगलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें।

इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें।

इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।

अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।

इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें।

आप इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुक सकते हैं।

इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।

आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकती हैं।

सर्वांगासन

इस आसन काे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।

इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकें।

इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।