ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, सुडौल और टाइट बनेंगे स्तन

Breast Size Kam Karne Ke Liye Yoga: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका शरीर सुडौल और अट्रैक्टिव बनेगा।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 23, 2023 6:11 PM IST

Breast Size Kam Karne Ke Liye Yoga: महिलाओं की शारीरिक बनावट में ब्रेस्ट बड़ी भूमिका निभाते हैं। ब्रेस्ट साइज ज्यादा या कम होने से महिलाओं की पर्सनालिटी प्रभावित हो सकती है। अक्सर मोटापे, हार्मोनल असंतुलन या ब्रेस्टफीडिंग के कारण ब्रेस्ट बड़े होने की समस्या हो सकती है। जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज ज्यादा होता है, उन्हें अक्सर शर्मिंदगी महसूस होती है। इसकी वजह से कई महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पहनने में भी परेशानी महसूस करती हैं। ऐसे में, महिलाऐं ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए कई उपाय अपनाती हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए योग फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से न सिर्फ आपकी ब्रेस्ट का साइज कम हो सकता है, बल्कि मोटापे की समस्या भी दूर हो सकती है। आज इस लेख में हम आपको ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए 3 योगासन बता रहे हैं –

धनुरासन

  • इस योगासन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
  • अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
  • अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।
  • अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
  • कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने घुटनों को  मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।
  • अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।
  • सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।
  • इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

वीरभद्रासन

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब अपने दोनों पैरों को फैलाएं। पैरों के बीच 2-3 फीट की दूरी रखें।
  • अब दोनों हाथों को कंधे के समानांतर रखें।
  • फिर अपने दाएं पैर को 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं। यानी घुटने से मोड़ते हुए तलवे के जमीन पर रखें।
  • बाएं पैर को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें।
  • अपने सिर को दाएं पैर और हाथ की तरफ रखें। फिर सामने की तरफ देखें।
  • इस अवस्था में 50-60 सेकेंड्स तक रुकें।
  • फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
  • आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source