नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Yoga For Cholesterol: शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 13, 2024 6:01 PM IST

Yoga Poses For Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है। दरअसल, हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहले गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ योगासनों की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं (Yoga Poses To Reduce Bad Cholesterol in Hindi)।

वज्रासन

इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।

अब अपने कूल्हों को एड़ी पर रखकर बैठ जाएं।

अपने सिर को सीधा रखें और हाथों को अपने घुटनों पर रखें।

अब अपनी आंखों को बंद करके सांस लें और छोड़ें।

इस अभ्यास को आप 5-10 मिनट के लिए कर सकते हैं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source