Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Yoga For Weight Loss In Pcos: आज के समय में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या से अधिकतर महिलाएं पीड़ित हैं। इस बीमारी में महिला के शरीर में पुरुष हार्मोन अधिक मात्रा में बनने लगते हैं। इसकी वजह से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और वजन बढ़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीसीओएस की समस्या में वजन कम करना काफी मुश्किल होता है, जिसके कारण गर्भधारण करने में भी दिक्कत आ सकती है। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली और खानपान के जरिए इस समस्या से निपटा जा सकता है। पीसीओएस की स्थिति में वजन कम करने के लिए आप योगाभ्यास का सहारा ले सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं, जो पीसओएस और बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।
इस स्थिति में 30-50 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।
अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।
सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।
फिर अपने घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।
इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।
इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।
इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
अब अपनी टांगो को सामने की तरफ फैलाएं।
अपने दोनों हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।
अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की तरफ उठाएं।
अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।
सांस लेते हुए नाव के आकार में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।
इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।