गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगे 4 योगासन, दिनभर रहेंगे ठंडे-ठंडे कूल-कूल

Yoga Poses To Cool Body In Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 4, 2025 4:32 PM IST

Yoga Poses To Keep Body Cool: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। इस साल मार्च-अप्रैल में ही मई-जून वाली गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में, भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। इसके लिए लोग अपनी डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजों को शामिल करते हैं और एसी-कूलर के सामने बैठे रहते हैं। लेकिन ये कुछ समय के लिए ही शरीर को ठंडा रखते हैं। ऐसे में, गर्मियों में शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडा रखने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसे योगासन हैं, शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ताड़ासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।

इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।

अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।

अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

सिंहासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं।

अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी रखें।

अब गहरी सांस लें और मुंह से 'हा' की आवाज निकालते हुए सांस छोड़ें।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

Singhasana

बद्ध कोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।

फिर अपने घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।

इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।

इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।

इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।

Baddha Konasana

शवासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।

अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें।

अब गहरी सांस लें और छोड़ें।

कुछ देर के बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

Shavasana

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source