गर्मियों में शरीर को नैचुरली ठंडा रखेंगे ये 4 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

Yoga For Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 8, 2024 10:03 AM IST

Best Yoga Poses For Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। गर्मियों में लोग ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं और एसी-कूलर के सामने बैठे रहते हैं। लेकिन ये कुछ समय के लिए ही शरीर को ठंडा रखते हैं। ऐसे में, गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां कुछ योगासन शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मदद कर सकते हैं। इससे आपके शरीर और मन, दोनों को शांत करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में आपकी मदद करेंगे।

वृक्षासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर खड़े हो जाएं।

अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।

इस दौरान अपने बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।

इसके बाद सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सर्वांगासन

इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।

इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30-50 सेकेंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

बद्ध कोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।

फिर अपने घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।

इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।

इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।

इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।

शवासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।

अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समानांतर रखें।

अब गहरी सांस लें और छोड़ें।

कुछ देर के बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source