Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 3 योगासनों के अभ्यास से कंट्रोल रहेगी डायबिटीज, पैंक्रियाज में बढ़ जाएगा इंसुलिन का उत्पादन

Yoga To Lower Blood Sugar: कुछ ऐसे योगासन हैं, जो पैंक्रियाज को एक्टिव कर सकते हैं। इससे इंसुलिन का उत्पादन सही मात्रा में होने लगेगा और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

इन 3 योगासनों के अभ्यास से कंट्रोल रहेगी डायबिटीज, पैंक्रियाज में बढ़ जाएगा इंसुलिन का उत्पादन

Written by priya mishra |Published : November 17, 2023 8:10 AM IST

Yoga To Control Diabetes In Hindi: डायबिटीज आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। इस बीमारी में मरीज का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जो शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, शरीर में इंसुलिन की कमी के कारण डायबिटीज की समस्या होती है। इंसुलिन एक तरह का हार्मोन है, शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काम करता है। यह शरीर में मौजूद पैंक्रियाज में बनता है। अगर डायबिटीज को कंट्रोल में नहीं किया गया, तो यह शरीर के अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। कुछ ऐसे योगासन हैं, जो पैंक्रियाज को एक्टिव कर सकते हैं। इससे इंसुलिन का उत्पादन सही मात्रा में होने लगेगा और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। तो आइए, जानते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने वाले योगासनों के बारे में।

मंडूकासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं।

फिर अपने हाथों की मुट्ठी बंद कर लें। इस दौरान आपके अंगूठे मुठ्ठी के अंदर होने चाहिए।

Also Read

More News

अब अपनी दोनों मुठ्ठियों को नाभि के बीच में रखें और गहरी-लंबी सांस लें।

अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और पेट को अंदर खींचें।

इस दौरान सुनिश्चित करें कि आपकी छाती आपकी जांघों को छू रही हों।

थोड़ी देर इस मुद्रा में रहने के बाद अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

पादहस्तासन

इस योगासन करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और ताड़ासन की मुद्रा में आ जाएं।

अपने दोनों हाथों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर की ओर उठाएं।

फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, कमर के हिस्से से शरीर को मोड़ते हुए, नीचे की ओर झुकें।

अपने दोनों हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें और अपने सिर को अपने घुटनों पर लगाने की कोशिश करें।

इस अवस्था में कुछ सेकंड के लिए रहें।

इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, अपने सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।