शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, दूर हो जाएगी सारी थकान और कमजोरी

Yoga For Strength: बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 5, 2024 12:17 PM IST

Yoga Poses For Strength: उम्र बढ़ने के साथ हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। अगर आप खड़े रहने या चलने में जरूरत से ज्यादा थकान महसूस कर रहे हैं, तो इसका मतलब आपकी शारीरिक शक्ति कम हो गई है। बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। इसके लिए कुछ लोग जिम जाकर हैवी वर्कआउट करते हैं। वहीं, कुछ लोग शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूड्स और सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। अगर आप भी अपना स्टैमिना बूस्ट करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। कई ऐसे योगासन हैं, जो शरीर की मजबूती और शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

वीरभद्रासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को फैलाएं। पैरों के बीच 2-3 फीट की दूरी रखें।

फिर अपने सीधे पैर को आगे लेकर आए और उल्टेे पर को पीछे की ओर स्ट्रेेच करें।

इस दौरान हाथों को 180 डिग्री पर फैला कर रखें।

इस अवस्था में 30-60 सेकेंड तक रुकें।

फिर प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

नौकासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।

अब अपनी टांगो को सामने की तरफ फैलाएं।

अपने दोनों हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।

अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की तरफ उठाएं।

अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।

सांस लेते हुए नाव के आकार में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।

इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source