
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : January 10, 2025 6:30 PM IST
Yoga Poses For Male Fertility: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष भी इनफर्टिलिटी की समस्या का शिकार हो रहे हैं। जंक फूड का अत्यधिक सेवन, स्मोकिंग, शराब, खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण पुरुषों में बांझपन की समस्या हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग की मदद से भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। जी हां, कुछ ऐसे योगासन हैं, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आज इसलिए में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।
अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।
सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।
इस दौरान दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।
अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।
माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।
इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।