पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, पेट से जुड़ी समस्याएं रहेंगी दूर

Yoga Poses For Digestion: पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 30, 2024 4:01 PM IST

Yoga Poses For Digestion: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर व्यक्ति का पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम न करे, तो उसे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण पेट दर्द, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत होती है। इसके अलावा, कुछ योगासनों की मदद से भी पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं (Yoga Poses To Improve Digestion In Hindi)।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

पवनमुक्तासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों को घुटनों से मोड़ें।

अब अपने घुटनों को मुंह के पास लाने की कोशिश करें।

इस दौरान आपको अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ना है।

ऐसा करते समय अपने घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें।

करीब 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source