hamburger icon
A
Read in English

बाउल मूवमेंट को दुरूस्त रखते हैं ये 3 योगासन, रोजाना अभ्यास से पेट की समस्याएं होंगी दूर

Yoga For Better Bowel Movement: पेट को साफ रखने के बॉवेल मूवमेंट का सही होना जरूरी है। आइए, जानते हैं बॉवेल मूवमेंट को दुरुस्त रखने वाले योगासनों के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 28, 2025 6:45 PM IST

Yoga Poses For Better Bowel Movement: आज के समय में ज्यादातर लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। इसका मुख्य कारण हमारा गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। बासी भोजन खाना, ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना, अत्यधिक चाय-कॉफी का सेवन या बहुत अधिक तनाव लेने के कारण हमारा बॉवेल मूवमेंट कमजोर हो जाता है। बॉवेल मूवमेंट खराब होने के व्यक्ति को हमेशा कठोर मल या हमेशा तरल मल त्यागने की समस्या हो सकती है। जब बॉवेल मूवमेंट ठीक तरह से काम नहीं करता, तो शरीर में मौजूद वेस्ट प्रोडक्ट्स बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसके परिणामस्वरूप कब्ज, गैस, दस्त, पेट फूलना और इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

वज्रासन

इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।

अब अपने कूल्हों को एड़ी पर रखकर बैठ जाएं।

अपने सिर को सीधा रखें और हाथों को अपने घुटनों पर रखें।

अब अपनी आंखों को बंद करके सांस लें और छोड़ें।

इस अभ्यास को आप 5-10 मिनट के लिए कर सकते हैं।

पवनमुक्तासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों को घुटनों से मोड़ें।

अब अपने घुटनों को मुंह के पास लाने की कोशिश करें।

इस दौरान आपको अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ना है।

ऐसा करते समय अपने घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें।

करीब 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य  जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।