
Also Read
Yoga Poses For Neck Hump: घंटों लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल के आगे गर्दन झुका कर काम करने की वजह से गर्दन पर कूबड़ या नेक हंप की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, गलत पॉश्चर में बैठने, मोटापे या जेनेटिक कारणों से गर्दन के पीछे फैट जमा हो जाता है। नेक हंप देखने में काफी खराब लगता है और आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए बैठने के पॉश्चर में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ योगासनों की मदद से भी नेक हंप की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बताएंगे, जो गर्दन के कूबड़ को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।
इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।
फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।
अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।
अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपने दोनों पैरों को सटाकर रखें।
अब अपनी दोनों हथेलियों को दोनों जांघों के नीचे रखें।
अब सांस भरते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
इस स्थिति स्थिति में 30 से 60 सेकेंड तक रहें।
फिर अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।