Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हर वक्त महसूस होती है थकान और कमजोरी तो रोज करें ये 4 योगासन, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Yoga For Fatigue And Weakness: अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आप रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

हर वक्त महसूस होती है थकान और कमजोरी तो रोज करें ये 4 योगासन, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by priya mishra |Updated : May 1, 2024 6:09 PM IST

Yoga For Fatigue And Weakness: क्या आप भी हर वक्त खुद को थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं? अगर हां, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को पूरा दिन थकान और कमजोरी महसूस होती है। अक्सर गलत खानपान, खराब जीवनशैली, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और नींद न पूरी होने के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अभ्यास से आप खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे (Best Yoga For Fatigue And Weakness In Hindi)।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

Also Read

More News

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

ताड़ासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।

इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।

अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।

अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।