Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों से उतारना है चश्मा? रोज करें ये 4 आसन आंखों की समस्याएं होंगी दूर

यदि आपका बहुत सारा समय स्क्रीन के सामने गुजरता है तो आपकी आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जो आपकी आंखों की रोशनी को दुरुस्त करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह एक्सरसाइज..

आंखों से उतारना है चश्मा? रोज करें ये 4 आसन आंखों की समस्याएं होंगी दूर
Exercises for Eyes

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 28, 2024 10:59 AM IST

आज बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हमारी आंखों पर काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही हमारा कामकाज भी आजकल स्क्रीन के सामने बैठकर होता है। जिसके कारण भी हमारी आंखों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना हमारी आंखों को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप भी काम के सिलसिले में घंटों का समय स्क्रीन के सामने गुजारते हैं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके डेली अभ्यास से आप अपनी आंखों की रोशनी को काफी तेज कर सकते हैं।

आंखों के लिए 4 एक्सरसाइज

1. ब्लिंकिंग

इस एक्सरसाइज में आपको आंखों को लगातार थोड़ी देर तक झपकाना होता है। यह आपकी कमजोर नजर के लिए एक बेहतरीन अभ्यास साबित हो सकता है।

2. फोकस

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी आंखों की पुतलियों को किनारे तक लाके नाक की ओर फोकस करना होता है। यह आपकी नजर को दुरुस्त करने के साथ आपके ध्यान को भी मजबूत करती है।

Also Read

More News

3. आईज रोटेशन

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी आंखों को दोनों दिशाओं में गोल-गोल घुमाना होता है। यह एक्सरसाइज आपको नेत्र रोगों से भी बचाने में मदद करती है।

4. ऊपर नीचे देखना

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी आंखों की पुतलियों को थोड़ी देर तक लगातार ऊपर और नीचे करना होता है। यह अभ्यास आपके चश्मे को बहुत जल्दी उतार सकता है।

एक्सरसाइज के लाभ

एक्सरसाइज हमें हेल्दी रखने में काफी मदद करती है। यही कारण है कि आप रोजाना एक्सरसाइज के द्वारा कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बच सकते हो। यदि आप अपनी लगातार कम हो रही नजर के कारण परेशान हैं और इसके तेज करने के लिए तरह-तरह की औषधियों का सेवन करने देख चुके हैं। तो आपको लेख में ऊपर बताई गई एक्सरसाइज को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। यह एक्सरसाइज न केवल आपकी नजर को तेज करती हैं बल्कि यह आपके माइंड की मांसपेशियों को भी मजबूत करने का काम करती है। इसके अलावा यह आपके फेस की मांसपेशियों को भी टोन करने में काफी मदद करती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन लोगों में बढ़ रही आंखों की समस्याएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल छोटे बच्चों में नजर कम होने के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके पीछे मुख्य कारण बहुत अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करना है। आजकल बच्चे पढ़ाई के लिए भी ऑनलाइन माध्यमों के द्वारा काफी समय कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बिता देते हैं। जिससे उनकी आंखों में कई तरह की समस्याएं भी देखने को मिल रही है।

About the Author

... Read More