Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga Poses For Stiffness In Winters: सर्दियों के मौसम अक्सर सुबह उठने में परेशानी होती है। वहीं, कुछ लोगों को सर्दियों में सुबह उठने के बाद शरीर में अकड़न और दर्द महसूस होता है। दरअसल, सर्दियों में ठंडी हवा के कारण शरीर में अकड़न और दर्द की समस्या हो सकती है। खासतौर पर, जिन लोगों को जॉइंट पेन की समस्या है, उन्हें ज्यादा तकलीफ होती है। अगर आप भी सर्दियों में शरीर की अकड़न से परेशान हैं, तो कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर की अकड़न को दूर करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।
अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।
फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।
ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।
इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योग मैट पर सीधे खड़े हाे जाएं।
अपने दोनों पैराें के बीच करीब एक फीट की दूरी बनाकर रखें।
अब लंबी गहरी सांस लें और हाथाें काे सिर से ऊपर की तरफ ले जाएं।
सांस छाेड़ते हुए हाथाें काे नीचे की तरफ लाएं।
अब अपने हाथाें से पैराें के अंगूठे काे छूने की काेशिश करें।
इस दौरान आपके पैर घुटनाें से मुड़ने नहीं चाहिए।
कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
आप इस प्रक्रिया काे 3-5 बार दाेहरा सकते हैं।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
इसके बाद बाएं पैर के उंगलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें।
इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें।
इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।
अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें।
आप इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुक सकते हैं।
इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।