माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, नहीं पड़ेगी पेन किलर की जरूरत

Yoga For Migraine: माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए आप दवाओं के बजाय योग का सहरा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में, जो माइग्रेन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 29, 2024 7:01 PM IST

Yoga For Migraine: माइग्रेन की समस्या आज के समय में आम हो गई है। यह सामान्य सिरदर्द की तुलना में ज्यादा तकलीफ दायक होता है। माइग्रेन में व्यक्ति के आधे सिर में तेज दर्द होता है, जो तेज ध्वनि या प्रकाश से बढ़ सकता है। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को बेचैनी, चक्कर, उल्टी और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। माइग्रेन के असहनीय दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, माइग्रेन की समस्या से निजात पाने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है (Yoga For Migraine In Hindi)। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो माइग्रेन के दर्द को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से -

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।

अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।

अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

हलासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।

इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।

फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source