
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 5, 2026 12:33 PM IST
Medically Verified By: priyanka Singh
yoga for legs pain
Yoga Poses for Legs Pain: क्या आपको पैरों में दर्द रहता है? दर्द दबाने के लिए आप हर बार पेनकिलर लेते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि बार-बार पेनकिलर लेने से किडनी की सेहत प्रभावित होती है। पेनकिलर से किडनी डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ज्यादा पेनकिलर खाने की सलाह नहीं देते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर पैरों का दर्द कैसे ठीक किया जाए? तो इसके लिए आप योग करना शुरू करें। रोजाना योग करने से पैरों के दर्द में आराम मिल सकता है। लेकिन, योग करने से सभी प्रकार के पैरों के दर्द में आराम नहीं मिलता है। अगर नसों से जुड़ी समस्या या फ्रैक्चर की वजह से दर्द है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से मिलना जरूरी है। आइए, योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए कौन-से योगासन कर सकते हैं?
Harvard Health के अनुसार, योग करने से कई तरह के दर्द में आराम मिल सकता है। योग करने से अर्थराइटिस और पैरों के दर्द में भी कुछ हद तक आराम मिल सकता है।अगर आपके पैरों में दर्द रहता है तो आप इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।
पैरों में दर्द रहता है, तो बालासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करने से पैरों, घुटनों और टखनों के दर्द में आराम मिल सकता है। इससे मांसपेशियां स्ट्रेच होती है और रिलैक्स फील होता है। इस आसन को करने के लिए आप घुटनों के बल बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें। माथे को जमीन पर टिकाएं और हाथों को आगे की तरफ सीधा फैला लें।
पैरों में दर्द रहता है तो आप तितली आसन कर सकते हैं। इस आसन को करने से पैरों की जकड़न दूर हो सकती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार हो सकता है। इस आसन को करने के लिए आप घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को आपस में लगा लें। अब हाथों से अपने पंजों को पकड़ें और एड़ियों को पेल्विस के करीब लाएं। अब जांघों और घुटनों को तितली के पंखों की तरह ऊपर-नीचे करें। आप इस आसन को 4 से 5 बार दोहरा सकते हैं.
पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए विपरीत करणी आसान का अभ्यास भी किया जा सकता है। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और नसों की सूजन कम हो सकती है। इस आसन को करने से पैरों के दर्द से राहत मिल सकती है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को 90 डिग्री पर दीवर के सहारे लगा लें। इस अवस्था में कुछ देर रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
Disclaimer: पैरों में दर्द होने पर ऊपर बताए गए आसान योगासनों का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, अगर पैरों में ज्यादा दर्द रहता है या नसों-हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है, तो कोई भी योगासन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। शुरुआत में योग गुरु की देखरेख में ही योगासन करें। लेकिन, सिर्फ योग करने से ही सभी प्रकार के पैरों के दर्द में आराम नहीं मिलता है। इसलिए अगर लंबे समय तक दर्द बना रहे, तो मेडिकल ट्रीटमेंट या फिजियोथेरेपी जरूरी है।