
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : June 4, 2025 12:30 PM IST
Yoga for Acidity Relief: गर्मियों में कई लोगों को एसिडिटी की समस्या काफी ज्यादा परेशान करती है। दरअसल, गर्मी के मौसम में ज्यादा मिर्च-मसालेदार भोजन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कैफीन का अत्यधिक सेवन, स्मोकिंग, अल्कोहल और तनाव के कारण भी एसिडिटी हो सकती है। एसिडिटी होने पर सीने में जलन, बार-बार खट्टी डकार आना, उल्टी या मतली महसूस होना और मुंह में गंदा पानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए योग की मदद ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
इस दौरान अपनी रीढ़ और सिर को सीधा रखें।
अब अपने हाथों को घुटनों पर रखें।
अपनी एड़ियों को एक-दूसरे से थोड़ा अलग रखें।
इसके बाद आंखों को बंद करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
इस स्थिति में कम से कम दस मिनट तक बैठने की कोशिश करें।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।
अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।
माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों को घुटनों से मोड़ें।
अब अपने घुटनों को मुंह के पास लाने की कोशिश करें।
इस दौरान आपको अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ना है।
ऐसा करते समय अपने घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें।
करीब 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
10 से 15 बार इस योग को दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।
इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।