Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga For Acid Reflux: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कई तरह की पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं में एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी शामिल है। इस समस्या में पेट में बनने वाला एसिड खान की नली की और वापस आ जाता है। इसकी वजह से सीने में जलन, बार-बार खट्टी डकार आना, मुंह में गंदा पानी आना, उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अधिकतर लोग एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन इससे थोड़ी देर के लिए आराम मिलता है। ऐसे में आप चाहें इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
अब अपने कूल्हों को एड़ी पर रखकर बैठ जाएं।
अपने सिर को सीधा रखें और हाथों को अपने घुटनों पर रखें।
अब अपनी आंखों को बंद करके सांस लें और छोड़ें।
इस अभ्यास को आप 5-10 मिनट के लिए कर सकते हैं।
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपनी पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।