Advertisement

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए कौन-से योगासन करें?

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। इनसे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा का निखार बढ़ता है।

Written By Anju Rawat
Published : May 21, 2026 9:31 AM IST

yoga for skin

Yoga for Glowing Skin: हर कोई ग्लोइंग और निखरती ही त्वचा की चाहत रखता है। लेकिन, कई लोग चेहरे के दानों और दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं। खराब डाइट, अस्वस्थ जीवनशैली और तनाव आदि को इसका मुख्य कारण माना जाता है। ऐसे में चेहरे के दाने, दाग धब्बे मिटाने और ग्लो बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स सिर्फ बाहर से त्वचा को क्लीन करते हैं। त्वचा की असली चमक अंदर से आती है, इसके लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग करने से त्वचा की रंगत अंदर से निखरती है और इसका असर बाहर देखने को मिलता है। दरअसल, योग करने से ब्लड ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आइए, योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए कौन-से योगासन करने चाहिए?

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए योगासन

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप कई तरह के योगासन कर सकते हैं। आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते हैं।

Advertisement

1. सर्वांगासन

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप सर्वांगासन का अभ्यास करसकते हैं। इस आसन को करने से शरीर में ब्लड फ्लो सही रहता है और इसका असर त्वचा की रंगत पर पड़ता है। अगर आप नियमित रूप से इस आसन को करेंगे, तो इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम करने में मदद मिल सकती है। सर्वांगासन करने से त्वचा पर कसाव आता है और स्किन यंग नजर आती है।

sarvangasana (image-AI)

Advertisement

2. भुजंगासन

रोज सुबह खाली पेट भुजंगासन करने से भी चेहरे का निखार बढ़ सकता है। इस आसन को करने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ता है। त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है। मुंहासों और कील-मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इस आसन को करने से चेहरे की चमक कई गुना बढ़ जाती है। नियमित रूप से भुजंगासन करने से चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में भी मदद मिलती है।

bhujangasana (image-AI)

3. हलासन

हलासन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इस आसन को करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। इसके साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है। हलासन करने से चेहरे की चमक बढ़ती है और एजिंग के लक्षण कम होते हैं। आप इस आसन का अभ्यास रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

halasana (image-AI)

4. त्रिकोणासन

त्रिकोणासन करने से कमर और पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है। इस आसन को करने से शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और स्किन हेल्दी बनती है। त्रिकोणासन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे का ग्लो कई गुना बढ़ जाता है।

trikonasana (image-AI)

5. प्राणायाम

सिर्फ आसन ही नहीं, चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए प्राणायाम करना भी जरूरी होता है। प्राणायाम करने से स्किन हेल्दी बनी रहती है। प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और तनाव कम होता है। आप रोज सुबह भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कर सकते हैं। इनका अभ्यास करने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे के दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • योग हमेशा सुबह खाली पेट ही करना चाहिए।
  • रोजाना कम से कम 20–30 मिनट योग जरूर करना चाहिए।
  • ग्लोइंग स्किन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
  • हेल्दी डाइट लें, इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर शामिल करें।

Disclaimer: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आपको सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। अंदर से खूबसूरती निखारने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योगाभ्यास भी बहुत जरूरी है। कुछ दिनों तक रोजाना योग करने से आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है। लेकिन, अगर शुरुआत में एक्सपर्ट की देखरेख में ही योग करें।