Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या योग से पेट जल्दी साफ हो सकता है? जानें कब्ज को दूर करने वाले 5 प्रभावी योगासन 

Yoga For Constipation: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से -

क्या योग से पेट जल्दी साफ हो सकता है? जानें कब्ज को दूर करने वाले 5 प्रभावी योगासन 

Written by priya mishra |Updated : September 4, 2025 5:19 PM IST

Yoga to Relieve Constipation: आजकल गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव की वजह से कब्ज की समस्या आम हो गई है। बहुत लोग की यह परेशानी है कि वे घंटों टॉयलेट में बैठे रहते हैं, लेकिन पेट साफ नहीं होता। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। अगर लंबे समय तक कब्ज की समस्या बनी रहे, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, कब्ज का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। वैसे तो बाजार में ऐसी कई दवाइयां और सिरप मौजूद हैं, जो कब्ज को दूर करने का काम करते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तभी तक रहता है जब तक आप इनका नियमित सेवन करते रहें। वहीं, इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां,  कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। आज इस लेख में डॉ दीपक स्वैन, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ डी वाई पाटिल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र से जानते हैं कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले कुछ योगासनों के बारे में -

क्या योग से पेट जल्दी साफ हो सकता है?

योग करने से न केवल पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है बल्कि आंतों की गति भी तेज होती है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। साथ ही, योग करने से शरीर रिलैक्स होता है और तनाव भी कम होता है। अक्सर कब्ज का कारण मानसिक तनाव होता है। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से पाचन बेहतर होता है और पेट जल्दी साफ हो जाता है

कब्ज दूर करने के लिए योगासन

1. पवनमुक्तासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

Also Read

More News

अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठाएं और पैरों को घुटनों से मोड़ें।

अब अपने घुटनों को मुंह के पास लाने की कोशिश करें।

इस दौरान आपको अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ना है।

ऐसा करते समय अपने घुटनों से नाक को छूने की कोशिश करें।

करीब 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।

2. मलासन

इस आसन को करने के लिए योग मैट पर अपने दाेनाें घुटनाें काे माेड़कर बैठ जाएं।

अब अपने दाएं हाथ काे दाएं घुटने और बाएं हाथ काे बाएं घुटने के ऊपरी हिस्से पर रखें।

इसके बाद दाेनाें हथेलियाें काे मिला लें।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।

3. वज्रासन

इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं।

अब अपने कूल्हों को एड़ी पर रखकर बैठ जाएं।

अपने सिर को सीधा रखें और हाथों को अपने घुटनों पर रखें।

अब अपनी आंखों को बंद करके सांस लें और छोड़ें।

इस अभ्यास को आप 5-10 मिनट के लिए कर सकते हैं।

4. पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।

इस दौरान दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

5. मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।

अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।

इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।

अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Highlights

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • नियमित योगाभ्यास से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है 
  • योग करने से पेट और आंतों पर पड़ता है, जिससे आंतों की गति बढ़ती है और पाचन तंत्र सक्रिय होता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है।
  • कब्ज से छुटकारा पाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं, फाइबर युक्त खाना खाएं और शराब व स्मोकिंग से दूर रहें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।