Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज सुबह करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, थायराइड की समस्या हो जाएगी जड़ से ठीक

Yoga For Thyroid: कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से थायराइड की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

रोज सुबह करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, थायराइड की समस्या हो जाएगी जड़ से ठीक

Written by priya mishra |Updated : February 15, 2024 8:16 AM IST

Yoga For Thyroid: वर्तमान समय में थायराइड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, थायराइड हमारे गले में मौजूद तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है, जो थायरॉक्सिन हार्मोन बनाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। जब थायराइड ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में इस हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता है, तब थायराइड की बीमारी होती है। इस बीमारी में मोटापा, शरीर में दर्द, कमजोरी, थकान, इनफर्टिलिटी, ड्राई स्किन और हेयर फॉल जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी थायराइड की समस्या से परेशान हैं, तो नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

Also Read

More News

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

हलासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।

इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।

फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें।

ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों।

अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।

इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।

इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।

इस स्थिति में 30-60 सेकेंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सर्वांगासन

इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।

इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30-50 सेकेंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।