Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कंसीव करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रोज करें ये योगासन, फर्टिलिटी होगी बूस्ट और बढ़ जाएंगे प्रेग्नेंसी के चांसेज

Yoga For Fertility: अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो कुछ फर्टिलिटी बढ़ाने वाले योगासन करने चाहिए। इससे आपको जल्दी कंसीव करने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं विस्तार से - 

कंसीव करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रोज करें ये योगासन, फर्टिलिटी होगी बूस्ट और बढ़ जाएंगे प्रेग्नेंसी के चांसेज

Written by priya mishra |Updated : April 15, 2024 5:46 PM IST

Yoga For Fertility: मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद एहसास होता है। लेकिन कई बार कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण कुछ महिलाओं को कंसीव करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि आप बेबी प्लान करना चाहती हैं और इसमें आपको किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप योग का सहारा ले सकती हैं। ऐसे कई योगासन हैं, जो महिलाओं की फर्टिलिटी को बूस्ट करते हैं, जिससे कंसीव करने में मदद मिलती है। तो आइए, जानते हैं कौन से हैं वो योगासन -

बालासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

Also Read

More News

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य  अवस्था  में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकती हैं।

बद्ध कोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।

फिर अपने घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।

इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।

इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।

इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।