दिनभर महसूस होती है थकान और कमजोरी तो रोजाना करें ये 5 योगासन, Stamina होगा बूस्ट

Yoga To Boost Stamina: शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 29, 2025 12:26 PM IST

Yoga Poses To Boost Stamina: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कई लोग लो स्टैमिना की समस्या से परेशान हैं। स्टैमिना कम होने के कारण यदि हम थोड़ा बहुत कोई काम कर लें तो हमें काफी जल्दी थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में, स्टैमिना बढ़ने के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। यदि आप भी लो स्टेमिना की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से आप अपने स्टेमिना को बूस्ट कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

वृक्षासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर खड़े हो जाएं।

अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।

इस दौरान अपने बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।

इसके बाद सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में कुछ सेकंड तक बने रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था  में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

वीरभद्रासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को फैलाएं। पैरों के बीच 2-3 फीट की दूरी रखें।

फिर अपने सीधे पैर को आगे लेकर आए और उल्टेे पर को पीछे की ओर स्ट्रेेच करें।

इस दौरान हाथों को 180 डिग्री पर फैला कर रखें।

इस अवस्था में 30-60 सेकेंड तक रुकें।

फिर प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

त्रिकोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।

अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।

फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।

अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।

ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।

इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।

इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं।

Highlights

  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बढ़ती उम्र, असक्रिय जीवनशैली और एक्सरसाइज की कमी के कारण लो स्टैमिना की समस्या हो सकती है।
  • लो स्टैमिना की समस्या से निपटने के लिए आपको अपने खानापान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए।
  • योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्टैमिना बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source