40 की उम्र के बाद हर महिलाएं को जरूर करने चाहिए ये 3 योगासन, हमेशा रहेंगी फिट और जवां

Yoga For Women Over 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपने रूटीन में कुछ योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 16, 2024 5:18 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Yoga For Women Over 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। उम्र के इस पड़ाव में महिलाओं को कमजोरी, जल्दी थक जाना, हड्डियों में दर्द, मूड स्विंग्स और पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा, त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना भी सामान्य है। आमतौर पर, इसका मुख्य कारण हार्मोनल उतार-चढ़ाव होता है। दरअसल, 40 के बाद अधिकतर महिलाओं को प्री-मेनोपॉज के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। अगर आप भी इन समस्याओं का सामना कर रही हैं, तो कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 40 के बाद महिलाओं को जरूर करने चाहिए। आइए, योग ट्रेनर मीनाक्षी छाबड़ा से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

हलासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।

इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।

फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।

इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।

फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

अधोमुख श्वानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपने पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

सर्वांगासन

इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।

इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।