टेलबोन में दर्द की वजह से उठना-बैठने हो गया है मुश्किल? तुरंत राहत पाने के लिए करें ये 4 योगासन

Yoga For Tailbone Pain: टेलबोन में दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 25, 2025 8:18 PM IST

Yoga Poses For Tailbone Pain: डेस्क जॉब करने वाले लोगों में टेलबोन में दर्द की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी या किसी चोट के कारण भी टेलबोन में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, टेलबोन हमारी कमर के निचले हिस्से में स्थित होती है। यह रीढ़ के बिल्कुल नीचे और नितंबों के ठीक ऊपर एक छोटी हड्डी की संरचना है।  टेलबोन में दर्द की वजह से व्यक्ति को उठने-बैठने में काफी परेशानी होती है। यहां तक कि लेटते समय भी तेज दर्द होता है। कई बार यह दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को पेन किलर्स का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन इन दवाइयों का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो टेलबोन के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो टेलबोन के दर्द से छुटकारा  दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

बालासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।

अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।

इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।

अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source