
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 13, 2024 2:49 PM IST
Yoga for Constipation: पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने पर हम सबसे पहले दवाएं और तरह-तरह के नुस्खे ट्राई करते हैं, लेकिन योग पर हमारा ध्यान नहीं जाता है। शायद कई लोगों को लगता हो कि योग से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को ठीक करना संभव नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। योग की मदद से आप पाचन तंत्र की क्रियाओं को बेहतर कर सकते हैं। यह आपके पेट को स्ट्रेच करके पाचन तंत्र में सुधार करता है। अगर आप लंबे समय से पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो योग आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पाचन संबंधी परेशानियों में कब्ज की शिकायत सबसे आम है। खानपान में गड़बड़ी की वजह और स्थिर जीवनशैली के कारण कब्ज की शिकायत होना सबसे आम है। अगर आप कब्ज की परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इसे कम करने के लिए योग काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान से योगासन के बारे में बताएंगे, जिससे कब्ज की शिकायत से कुछ ही दिनों में राहत पा सकते हैं। आइए, जानते हैं कब्ज की परेशानी को दूर करने वाले आसान से योगासन (Yoga Poses For Constipation) -
कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए धनुरासन बहुत फायदेमंद होता है। इसके अभ्यास से पाचन क्रिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है,
पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए पवनमुक्तासन एक बेहतरीन योगासन है। इसे करने से पेट के अंगों की मालिश होती है, जिससे गैस, अपच और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
वज्रासन के अभ्यास से पेट के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह योगासन कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.