Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बॉडी पॉश्चर को सुधारने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, एक्सपर्ट से जानें अभ्यास का तरीका

Yoga To Correct Body Posture: शरीर के पॉश्चर को ठीक करने के लिए आप कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

बॉडी पॉश्चर को सुधारने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, एक्सपर्ट से जानें अभ्यास का तरीका

Written by priya mishra |Updated : April 23, 2024 2:01 PM IST

Yoga To Correct Body Posture: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसका शरीर सुगठित और सुडौल दिखे। लेकिन हमारी लाइफस्टाइल की कुछ गलत आदतों के कारण हमारा बॉडी पॉश्चर खराब हो जाता है। आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने घंटों तक बैठे रहते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ पीठ और कमर दर्द, बल्कि खराब बॉडी पॉश्चर की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ लोगों की आदत होती है कि वे झुककर चलते हैं, जिसके कारण उनका पेट और कमर का हिस्सा बाहर की ओर निकला हुआ नजर आता है। खराब पोस्चर के कारण न केवल आपकी पर्सनालिटी प्रभावित होती है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में, अगर आप भी अपने बॉडी पॉश्चर को ठीक करना चाहते हैं, तो कुछ योगसनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में योगा ट्रेनर मीनाक्षी छाबरा से जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में, जो आपके बॉडी पॉश्चर को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं (Yoga To Correct Body Posture In Hindi)।

ताड़ासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।

इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।

Also Read

More News

अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।

अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

अधोमुख श्वानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अब अपने हाथ और पैरों को जमीन पर रखते हुए, अपनी पीठ और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन को ऊपर उठाएं।

अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।

इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।

अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।