Advertisement

8 घंटे लैपटॉप के आगे बैठे रहते हैं? गर्दन और कमर दर्द से बचा सकते हैं ये 3 योगासन

क्या आप वर्किंग हैं और गर्दन-कमर के दर्द से परेशान रहते हैं? इन योगासनों की प्रैक्टिस से आपको लाभ मिल सकता है। शुरुआत में इन योगानसों को करना मुश्किल लग सकता है। लेकिन, धीरे-धीरे अभ्यास से आप आसानी से कर सकते हैं।

Written By Anju Rawat
Updated : June 19, 2026 6:33 PM IST

yoga for back pain

क्या आप वर्किंग हैं और रोजाना 8 से 9 घंटे लैपटॉप पर काम करते हैं? अगर हां, तो कभी-न-कभी गर्दन या कमर दर्द का अहसास जरूर हुआ होगा। इस दर्द को कम करने के लिए कोई पेनकिलर का सहारा लेता है, तो कोई तरह-तरह की फिजियोथेरेपी करवाता है। लेकिन, अगर आप रोजाना कुछ दिनों तक इन योगासनों का अभ्यास करेंगे, तो इससे दर्द में काफी आराम मिल सकता है। आपको बता दें कि हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। आइए, इस मौके पर योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि ऑफिस वाले लोगों को कौन-से योगासन करने चाहिए?

gomukhasana

Advertisement

1. गोमुखासन

अगर आप 8 घंटे तक लगातार लैपटॉप पर बैठकर काम करते हैं, तो गोमुखासन करना फायेदमंद हो सकता है। इस आसन को करने से गर्दन और कमर के दर्द से बचा जा सकता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट बिछाकर पैरों को सीधा करें। अब बाएं पैर को घुटने से मोड़ें और एड़ी को दाएं कूल्हे के पास जमीन पर रखें। फिर दाएं पैर को उठाएं और बाएं घुटने के ऊपर से क्रॉस करते हुए बाएं कूल्हे के पास रखें। जो पैर ऊपर है, उसी तरफ का हाथ ऊपर उठाएं और कोहनी से मोड़ते हुए पीठ के पीछे ले जाएं। अब बाएं हाथ को पीठ के पीछे नीचे से ऊपर की ओर ले जाएं। पीठ के पीछे दोनों हाथों की उंगलियों को लॉक कर लें।

parsva balasana

Advertisement

2. पार्श्व बालासन

पार्श्व बालासन से भी गर्दन और कमर के दर्द से बचा जा सकता है। 8 घंटे तक लगातार बैठकर काम करते हैं, तो पार्श्व बालासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करने के लिए अपने हाथों और घुटनों के बल चटाई पर आ जाएं। सांस छोड़ते हुए अपने दाहिने हाथ को बाएं हाथ और छाती के नीचे से दाईं ओर निकालें। दाहिने हाथ को फैलाते हुए अपने दाहिने कंधे और सिर के दाहिने हिस्से को जमीन पर धीरे से टिका दें। बाएं हाथ की हथेली को जमीन पर या सामने की ओर सीधा रखें। इस स्थिति में 5 से 10 गहरी सांसें लें और पीठ में खिंचाव महसूस करें।

kati chakrasana

3. कटी चक्रासन

कटी चक्रासन करने से गर्दन और कमर के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। यह योगासन पेट की मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस आसन को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं, अपने पैरों के बीच कंधों जितनी दूरी रखें। अब दोनों हाथों को सामने की तरफ कंधों की सीध में फैलाएं। सांस छोड़ते हुए शरीर को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाएं। बायां हाथ दाएं कंधे पर रखें और दायां हाथ पीछे कमर पर ले जाएं। गर्दन को भी पीछे की ओर मोड़ें और कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहें। सांस लेते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 2 से 3 बार दोहराएं।

Disclaimer: ऑफिस जाने वाले लोगों को इन योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इनकी मदद से गर्दन और कमर के दर्द से राहत मिल सकती है। अगर आप शुरुआत में इन योगासनों का अभ्यास कर रहे हैं, तो योग एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।