
Also Read
Yoga Poses After C Section Delivery: सी-सेक्शन को सिजेरियन डिलीवरी भी कहा जाता है। यह एक सर्जिकल प्रक्रिया होती है। इसमें मां के पेट पर चीरा लगाकर, बच्चे को जन्म दिया जाता है। जब किसी महिला को नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म देने में मुश्किल होती है, तो इस स्थिति में डॉक्टर सी-सेक्शन करवाते हैं। इसके अलावा, कई ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जिसमें डॉक्टर सिजेरियन से ही बच्चे को बाहर निकालते हैं। सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ता है। साथ ही, तनाव और एंग्जाइटी भी होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं चिंतित रहने लगती हैं। अगर आपका भी सी-सेक्शन हुआ है, तो जल्दी रिकवरी के लिए आप इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में योग के महत्व को बताने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आइए, इस मौके पर हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को कौन-से योगासन करने चाहिए?
अगर आपने सी-सेक्शन से बच्चे को जन्म दिया है, तो आप जल्दी रिकवरी के लिए कटिचक्रासन कर सकते हैं। इसके लिए आप पैरों को थोड़ा-सा फैलाकर खड़ी हो जाएं। हाथों को सामने की तरफ फैलाएं। अब शरीर को कमर से बाईं तरफ घुमाएं। इसके बाद, शरीर को दाईं तरफ घुमाएं। इस योगासन को करने से कमर और पीठ दर्द से राहत मिल सकती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद तितली आसन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करना बेहद आसान है। आप तितली आसन को आराम से कर सकती हैं। इसके लिए आप योग मैट पर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाएं। अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें और फिर घुटनों को ऊपर-नीचे हिलाएं। इस आसन को करने से पेल्विक एरिया स्ट्रेच होता है। इस जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है और बैठने की क्षमता में भी सुधार होता है।
शवासन को करना बेहद आसान है। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद आप शवासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए आप योग मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब आंखें बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ दें। इस अवस्था में लंबी गहरा सांस लें और फिर छोड़ दें। डिलीवरी के बाद महिलाओं को तनाव और डिप्रेशन से जूझना पड़ता है। इस आसन को करने से मानसिक शांति मिलती है। शवासन करने से स्ट्रेस और एंग्याइटी को कम करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।