पीरियड्स प्रॉब्लम्स से लेकर मानसिक रोगों तक एक ही योग से दूर होंगी ये 3 बड़ी समस्याएं, जान लें योगासन करने का सही तरीका
पीरियड्स प्रॉब्लम्स से लेकर मानसिक रोगों तक एक ही योग से दूर होंगी ये 3 बड़ी समस्याएं, जान लें योगासन करने का सही तरीका
Women health: महिलाओं के शरीर के लिए योग बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इस लेख में एक ऐसे खास योगासन के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से महिलाओं के शरीर में होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 10, 2022 3:22 PM IST
Goddess pose for women: महिलाओं को अपनी सेहत मेन्टेन रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन फिर भी लाइफस्टाइल आजकल ऐसी हो गई है, कि एक्सरसाइज और डाइट का सही से ध्यान रख पाने के बावजूद भी हेल्दी रहना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि आजकल लोगों को रुझान योग की तरफ भी बढ़ने लगता है। योगासन स्वस्थ रहने के सबसे अच्छे और सबसे सस्ते तरीकों में से एक है। यह एक ऐसा जरिया जिसकी मदद से आप घर पर अपने आप को 15 से 20 मिनट देकर दिनभर ऊर्जा से भरपूर और हेल्दी रह सकते हैं। इस लेख में हम महिलाओं के लिए देवी योग के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ महिलाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ऊर्जा से भरपूर रखेगा बल्कि उन्हें होने वाली 4 बड़ी बीमारियों को भी दूर करेगा। साथ ही हम इस खास योग को करने का तरीका भी जानेंगे।
देवी मुद्रा के फायदे
वैसे तो महिलाएं व पुरुष दोनों इस योग को कर सकते हैं और दोनों को ही इस से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन इस लेख में हम सिर्फ महिलाओं को मिलने वाले खास फायदों के बारे में बताने वाले हैं -
मासिक धर्म की समस्याओं को दूर करे - महिलाओं को अक्सर पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो जाती हैं, कभी पीरियड्स समय से पहले तो कभी बहुत लेट आने लगते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द व क्रैंपिंग होती है। ऐसे में देवी मुद्रा योगासन काफी फायदेमंद रह सकता है। यह हार्मोन इंबैलेंस को ठीक करने के साथ-साथ पेल्विक की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। नियमित रूप से इस योगासन को करने से पीरियड्स समय पर आने लगते हैं और साथ ही क्रेंपिंग व दर्द भी कम हो जाता है।
प्रेगनेंसी में आरामदायक - गर्भवती महिलाओं के लिए देवी मुद्रा योगासन बेहद फायदेमंद बताया जाता है। हालांकि, फिर भी इस योगासन को गाइनेकोलॉजिस्ट की सलाह और अनुभवी योग प्रशिक्षक की मदद से ही करना चाहिए। जो महिलाएं देवी मुद्रा योगासन करती हैं, उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान मानसिक व शारीरिक परेशनियां कम आती हैं औऱ साथ ही डिलीवरी मं भी काफी आसानी रहती है।
मानसिक रोगों को दूर करे - हार्मोन इंबैलेंस हो या फिर गर्भावस्था अक्सर महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य अस्थिर रहता है। ऐसे में उनके लिए देवी मुद्रा बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह हार्मोन के स्तर को ठीक करने के साथ-साथ मन से नकारात्मक भावना को खत्म करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। नियमित रूप से व सही विधि के साथ करने से देवी मुद्रा योगासन की मदद से कई मानसिक रोगों को दूर किया जा सकता है।
सही विधि का पता होना जरूरी
देवी मुद्रा एक ऐसा योगासन है, जिसे सही तकनीक के साथ करना बेहद जरूरी है और ऐसा न करने पर उससे पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। जानें देवी मुद्रा योगासन कैसे करना चाहिए -
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.