Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
लगातार कुर्सी पर बैठे हुए काम करना और तनाव से भरपूर काम हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण हमारे कंधा जाम होने की संभावना बढ़ जाती है। हमारे शरीर की रचना प्रकृति ने इस तरह की है कि यह हमेशा चलायमान और सक्रिय रहे। लेकिन जब हम लगातार कुर्सी पर बैठकर घंटों तक काम करते हैं तो इससे हमारे कंधों पर अतिरिक्त दबाव आता है। आज हमारी लाइफस्टाइल में शारीरिक गतिविधि की काफी हो गई है जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर देखने को मिल रहा है। इसके कारण हमारे कंधा जाम होने के मामले काफी तेजी से देखे जा सकते हैं। कंधा जाम (Frozen Shoulder) की समस्या आमतौर पर दांए कंधे से शुरू होती है। यह एक काफी दर्दकारक अहसास है। हालांकि योग के माध्यम से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको 5 ऐसे योगाभ्यास बताने जा रहे हैं जो आपकी फ्रोजन शोल्डर की समस्या को हल कर सकते हैं।
जैसा की इसके नाम से स्पष्ट है कि इस आसन में आपकी स्थिति पर्वत के आकार की होती है। यदि आप कंधे जाम होने की समस्या से परेशान हैं तो आपको रोजाना पर्वतासन का अभ्यास करना चाहिए। यह योगाभ्यास आपके शरीर में रक्त के संचार को ठीक करता है और कंधे की जकड़न को खत्म करता है।
इसे Cow Face Pose के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन के अभ्यास में हमारी कोहनी गाय के कानों के आकार को बनाती है। यह योगाभ्यास आपके शरीर में ब्लड फ्लो को दुरुस्त करता है और पीठ तथा कंधे की मसल्स को मजबूत करता है। फ्रोजन शोल्डर के लिए यह काफी कारगर अभ्यास है।
गरुड़ासन को ईगल पोज़ भी कहा जाता है। इस योगाभ्यास से आपकी हाथ और पैरों की मसल्स मजबूत होती है। इस योग का सर्वाधिक असर हमारे कंधे कलाई और बाजू पर आता है। यदि आप फ्रोजन शोल्डर की समस्या से परेशान हैं तो आपको गरुड़ासन का अभ्यास रोजाना करना चाहिए।
सूर्य नमस्कार को ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी कारगर अभ्यास माना गया है। कंधे के जमाव को दूर करने में भी सूर्य नमस्कार काफी काम आ सकता है। हालांकि फ्रोजन शोल्डर से परेशान लोगों को सूर्य नमस्कार का अभ्यासकाफी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। यह आपके शरीर में लचीलापन बढ़ाने का काम करता है।
भुजंगासन जिसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। हमारे शरीर को लचीला बनाने के लिए काफी कारगर अभ्यास है। गर्दन और कंधे की अकड़न को दूर करने के लिए भुजंगासन काफी कारगर अभ्यास है। इसके साथ ही यह हमारी रीढ़ की हड्डी को भी लचीला बनाने का काम करता है।