कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Yoga For Waist And Belly Fat: अगर आप पेट और कमर की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं, तो इन 3 योगासनों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 4, 2023 6:35 PM IST

Yoga For Flat Belly: अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग डाइटिंग करते हैं, तो कुछ लोग जिम जाकर हैवी वर्कआउट करते हैं। इससे शरीर का वजन तो कम हो जाता है, लेकिन पेट और कमर पर जमा जिद्दी चर्बी कम नहीं होती है। लटकती तोंद और मोटी कमर आपकी पूरी पर्सनालिटी को खराब कर सकते हैं। ऐसे में, अगर आप भी अपनी बेली और बैक फैट को बर्न करना चाहते हैं, तो योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से पेट और कमर की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इन्हें करने का तरीका-

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

पादहस्तासन

इस योगासन को करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को सीधा रखें और अपने सामने की ओर देखें।

इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर लेजा कर आपस में जोड़ें।

अब सांस छोड़ते हुए, कमर की ओर से नीचे की ओर झुकें।

इस दौरान आपको अपने कमर का ऊपरी हिस्सा सीधा रखना है।

अब अपने दोनों हाथों से फर्श को छूने की कोशिश करेँ।

इस दौरान अपने सिर से पैरों के घुटने को छूने का प्रयास करेँ।

फिर अपने दोनों हाथों से अपने पैरों को पकड़ें।

कुछ सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें।

इसके बाद अपनी मुद्रा में वापस लौट लाएं।

नौकासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।

अब अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाएं।

इसके बाद, अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ ले जाकर हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।

अब अपने शरीर को थोड़ा ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें।

इस दौरान ध्यान रहे कि आपकी रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी होनी चाहिए।

अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।

अब अपने शरीर को नाव की मुद्रा में रखने की कोशिश करते हुए हिप्स और नाभि को पास लेकर आएं।

अब अपने बट और टेलबोन पर बैठें।

इसके बाद, अपने टखनों को उठाकर आंख के सीध में लेकर जाएं।

सामान्य गति से सांस लेते हुए नाव या V के आकर में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।

इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source