कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह 15 मिनट करें योग, ये योगासन हो सकते हैं असरदार

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो रोज सुबह 15 से 20 मिनट योग जरूर करें। कुछ योगासनों की मदद से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज से राहत मिल सकती है। इन योगासनों को करना भी बेहद आसान है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 7, 2026 8:13 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: priyanka Singh

Yoga Asanas for Constipation: क्या सुबह के समय आपका पेट सही से साफ नहीं होता? आपको मल त्याग के दौरान दर्द होता है? अगर हां, तो यह कब्ज की वजह से हो सकता है। आजकल कई लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। खराब खान-पान, फाइबर की कमी और अस्वस्थ जीवनशैली की वजह से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवाइयों और सिरप का सहारा लेते हैं। लेकिन, आप चाहें तो कब्ज से राहत पाने के लिए योग भी कर सकते हैं। योग करने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनती है और अपच से छुटकारा मिलता है। अगर आप नियमित रूप से योग करेंगे, तो इससे कब्ज से धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप सिर्फ 15 मिनट निकालकर योग कर सकते हैं और कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि कब्ज होने पर कौन-से योगासन कर सकते हैं?

कब्ज के लिए योगासन

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।

bhujangasana bhujangasana (image credit: AI Generated)

1. भुजंगासन

अगर आपको कब्ज की दिक्कत बनी हुई है, तो आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से पेट को आसानी से साफ करने में मदद मिलती है। भुजंगासन करने से पेट के सामने वाले हिस्से पर स्ट्रेच पड़ता है। इससे आंतों की मूवमेंट तेज होती है और खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है।

dhanurasana dhanurasana (image credit- AI generated)

2. धनुरासन

धनुरासन करने से भी कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। इस आसन को करने से पेट पर दबाव पड़ता है और पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इस आसन को करने से पेट में जमा हुआ मल को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

halasana halasana (Image Credit- AI Generated)

3. हलासन

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो हलासन करना भी फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करने से पेट के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है, इससे आंतों में ब्लड फ्लो ब़ता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

pawanmuktasana pawanmuktasana (image credit- AI generated)

4. पवनमुक्तासन

कब्ज से राहत पाने के लिए पवनमुक्तासन का अभ्यास किया जा सकता है। इस आसन को करने से पेट में जमा सारी गंदगी को आसानी से निकालने में मदद करता है। इस आसन को करने गैस और अपच से भी राहत मिलती है।

Disclaimer: अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। इन योगासनों को करके पाचन-तंत्र में सुधार होता है और मल त्याग में आसानी हो सकती है। लेकिन, अगर आप पहली बार योग करने वाले हैं तो शुरुआत में योग एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें। अगर कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो भी एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

FAQs

कब्ज को हमेशा के लिए खत्म कैसे करें?

कब्ज को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए दिनभर में 3-4 लीटर पानी पिएं, मैदा और जंक फूड से बचें, और रोज़ाना 30 मिनट पैदल चलें या योग करें।

क्या शहद का पानी पीने से कब्ज दूर करता है।

अगर आप रोजाना गर्म पानी में शहद मिक्स करके पिएंगे, तो इससे कब्ज को दूर करने में मदद मिल सकती है।

कब्ज में क्या खाना चाहिए

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें हाई फाइबर फूड्स खाने चाहिए, साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.