
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : July 26, 2025 1:23 PM IST
Yoga Poses for Thigh Fat: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत डाइट की वजह से मोटापा और फैट बढ़ने लगता है। कई लोगों के जांघों के आस-पास फैट जमा हो जाता है। इसका असर उनकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ता है। जांघों के मोटापे की वजह से लोग पसंदीदा कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। साथ ही, चलने-फिरन के दौरान भी कई दिक्कतें होती हैं। इसलिए ज्यादातर लोग जांघ का फैट कम करने के लिए जिम का सहारा लेते हैं। या फिर दौड़ लगाते हैं। आप चाहें तो घर पर भी जांघ का फैट कम कर सकते हैं। रोजाना कुछ योगासन करने से जांघ की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे मांसपेशियां टोन बनती हैं और फैट बर्न होता है। आइए, हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं जांघों का फैट बर्न करने के लिए योगासन-
अगर आप जांघों का फैट बर्न करना चाहते हैं, तो उत्तानासन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई के बराबर खोल लें। अब गहरी सांस लें और फिर कमर से झुकते हुए हाथों को पैरों की तरफ लेकर जाएं। अगर संभव हो तो अंगूठे को पकड़ें और सिर को घुटनों पर रखें। अब इस स्थिति में कुछ देर रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस आसन को रोजाना करने से जांघ, कमर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ेगा और फैट बर्न में मदद मिलेगी।
जांघों का फैट बर्न करने के लिए आप वृक्षासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दोनों पैरों के बीच में थोड़ी दूर बनाकर खड़े हो जाएं। अब दाएं पैर को उठाकर तलवे को बाएं पैर की जांघ पर रखें। दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और नमस्कार की पोजिशन में रखें। कुछ सेकेंड तक इस पोजिशन में रहे और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। इससे जांघों और नितंबों को मजबूती मिलेगी और फैट बर्न में भी मदद मिलेगी।
जांघों का फैट बर्न करने के लिए धनुरासन भी कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं। ठुड्डी को जमीन पर टिकाएं। अब पैरों को मोड़ें और ऊपर उठाएं। टखनों को हाथों से पकड़ें। अब छाती और जांघों को जमीन से ऊपर उठाएं। इस तरह आपका शरीर धुनष के आकार में आ जाएगा। इस अवस्था में 20-30 सेकेंड तक रहें। फिर सांस छोड़ें और सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस प्रक्रिया क 3-4 बार दोहरा सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
योग करने से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। इससे जांघों और बैली का फैट बर्न करने में मदद मिलेगा। आप हेल्दी और फिट महसूस करेंगे।
जी हां, आप रोज योग कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। साथ ही, कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी दूर होंगी।
अगर आप नियमित रूप से योग करेंगे, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। लेकिन, इसके लिए अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें।
जी हां, अगर आप नियमित योगाभ्यास करेंगे, तो जांघों का फैट बर्न करने में मदद मिलेगी। इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और वेट लॉस में मदद मिलेगी।