हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है तो करें ये 3 योगासन, सूजन भी होगी कम

Yoga poses to relieve joint pain: जोड़ों या हड्डियों का दर्द कम करने के लिए दवाइयां लेनी जरूरी नहीं है। आप कुछ योगासनों की मदद से भी दर्द से राहत पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 17, 2025 1:28 PM IST

Yoga for Joints pain: बढ़ती उम्र के लोगों को शरीर में दर्द होना एक बेहद आम समस्या है। लेकिन, आजकल कम उम्र के लोग भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। हड्डियों और जोड़ों में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस दर्द को कम करने या इससे राहत पाने के लिए अक्सर लोग पेनकिलर यानी दर्दनिवारक दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो कुछ योगासनों की मदद से भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। जी हां, योग करने से बॉडी स्ट्रेच होती है। इससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए अगर आप रोज सुबह या शाम को योग करेंगे, तो दर्द में आराम मिल सकता है। आइए, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल व हीलिंग टच क्लिनिक, नई दिल्ली के वरिष्ठ ओर्थपेडीक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से जानते हैं इसके बारे में-

भुजंगासन

अगर आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पेल के बल लेट जाएं। फिर हाथों को कोहनी से मोड़ें और हथेलियों को छाती के पास रखें। सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। गर्दन को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें। आंखों से आसमान की तरफ देखें। इस स्थिति में सांस लें और छोड़ दें। 30-40 सेकेंड बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहरा सकते हैं।

वृक्षासन

हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप वृक्षासन कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन, अगर आपको ज्यादा दर्द रहता है तो इस आसन को एक्सपर्ट की देख-रेख में ही करें। इस आसन को ट्री पोज भी कहा जाता है। इस आसान को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अब एक पैर को मोड़ें और दूसरे पैर की जांघ पर रखें। हाथों को ऊपर उठाएं और नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब इस पोजिशन में कुछ देर रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

बालासन

हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए बालासन का अभ्यास भी किया जा सकता है। आप रोज सुबह या शाम को इस आसन की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके लिए आप पैरों को मोड़कर घुटनों पर बैठ जाएं। टखनों और एड़ियों को आपस में मिलाएं। अब सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए सिर को आगे की तरफ झुकाएं। सिर को जमीन पर टिकाएं और कुछ देर तक इसी मुद्रा में बने रहे। इस योगासन को करने से आपको शरीर के दर्द में काफी आराम मिल सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source