Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga for health problems: योगासनों को रोजाना करने से आपका शरीर न केवल लचीला और मजबूत बनता है, बल्कि मानसिक रूप से भी आप ताजगी महसूस करते हैं। यह अभ्यास आपको उम्र के साथ होने वाले शारीरिक और मानसिक प्रभावों से बचाने में मदद करता, जिससे आप यंग और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की ऊर्जा और लचीलापन कम होने लगता है, लेकिन कुछ योगासन नियमित रूप से करने से आप खुद को यंग और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। ये योगासन न केवल शारीरिक रूप से मजबूत और लचीला बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी ताजगी और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां चार ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने पर आप उम्र के असर को पलट सकते हैं।
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और इसे लचीला बनाता है। यह योगासन शरीर की मुद्रा सुधारने के साथ ही पेट और पीठ की मांसपेशियों को टोन करता है, जिससे शरीर जवान और सक्रिय महसूस करता है।
अभ्यास - पेट के बल लेट जाएं, हाथों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं। फिर कमर से ऊपर का भाग उठाते समय अपनी भुजाओं से शरीर को सहारा दें। कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।
वृक्षासन शरीर के संतुलन और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। यह योगासन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है। यह तनाव को कम करता है और शरीर में एनर्जी का संचार करता है, जिससे आप युवा और ऊर्जावान महसूस करते हैं।
अभ्यास - सीधा खड़े हो जाएं, पैरों को साथ रखें। दाहिने पैर को उठाएं और इसे बाईं जांघ पर टिकाएं। दोनों हाथों को प्रणाम की मुद्रा में सिर के ऊपर ले जाएं। कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहें और फिर दूसरी ओर से दोहराएं।
यह योगासन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। अधोमुख श्वानासन रक्त संचार को बढ़ाता है और शरीर को ताजगी प्रदान करता है। यह शरीर की थकान को दूर करने और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है।
अभ्यास - अपने हाथों और घुटनों के बल जमीन पर आ जाएं। अपने घुटनों को सीधा करते हुए शरीर को उल्टे "V" के आकार में उठाएं। हाथ और पैरों को सीधा रखें, और सिर को नीचे झुकाएं। कुछ समय इस मुद्रा में रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं।
हलासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पेट की मांसपेशियों को टोन करता है। यह योगासन शरीर की आंतरिक सफाई करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है।
अभ्यास - पीठ के बल लेट जाएं, हाथों को शरीर के पास रखें। धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं और सिर के पीछे की ओर ले जाएं। पैर की उंगलियां जमीन को छूने दें और कुछ समय इस मुद्रा में रहें। फिर धीरे-धीरे पैरों को वापस सामान्य स्थिति में लाएं।