Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga Poses for Women Health: आजकल अधिकतर महिलाएं घर संभालने के साथ ही, जॉब भी कर रही हैं। महिलाएं अपने बच्चों, पति और घरवालों की सेहत को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। लेकिन, कहीं-न-कहीं अपनी सेहत को महत्व देना जरूरी नहीं समझती हैं। यही वजह है कि उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेरने लगती हैं। जब महिलाएं 40 साल की होती हैं, तो उन्हें जोड़ों में दर्द समेत कई समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत को भी तवज्जो जरूर देनी चाहिए। महिलाओं को अपनी डाइट का ध्यान तो रखना ही चाहिए। साथ ही, फिट और हेल्दी रहने के लिए योगासन (yoga for women in hindi) भी जरूर करना चाहिए। आइए, हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि महिलाओं को 40 साल की उम्र के बाद कौन-से योगासन करने चाहिए (Mahilao ko Kon se Yoga Asanas Karne Chahiye)?

बालासन को बेहद आसानी से किया जा सकता है। 40+ की महिलाएं भी इस आसान का अभ्यास रोजाना कर सकती हैं। इस आसन को करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और कमर के दर्द से राहत मिलती है। इसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। अगर आप तनाव से घिरी रहती हैं, तो इस आसन की प्रैक्टिस जरूर करें। बालासन करने के लिए आप योग मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। इस दौरान घुटनों के बीच थोड़ा-सा गैप रखें। अब धीरे-धीरे कमर को आगे की तरफ लाएं। सांस छोड़ते हुए माथे को जमीन पर लगाएं। हाथों को सामने की तरफ रख दें। इस दौरान बॉडी को स्ट्रेच करने की कोशिश करें। इस अवस्था में आप 45-60 सेकेंड तक रुक सकती हैं।
अगर आप 40+ की हैं, तो अपने रूटीन में भुजंगासन को जरूर शामिल करें। इस आसन को करने से पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। साथ ही, शरीर की अकड़न भी कम होती है। यह पाचन-तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। इस योगासन को करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं। अब अपने हाथों को कोहनी से मोड़ें और हथेलियों को जमीन पर रखें। लंबी सांस लेते हुए हथेलियों पर जोर डालें। सिर, छाती और कमर तक के हिस्से को ऊपर उठाएं। अब इस अवस्था में कुछ देर रुकें। फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस योगासन को 4-5 बार दोहरा सकते हैं।
40+ महिलाओं के लिए बद्ध कोणासन करना बेहद फायदेमंद होता है। इस आसन को किसी भी समय किया जा सकता है। इस आसन को करने से लिए शरीर में लचीलापन बढ़ता है। इससे प्रजनन स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इस आसन को करने से पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं। बद्ध कोणासन को तितली आसन भी कहा जाता है। इसे करने के लिए आप कमर और पीठ को सीधा करके बैठ जाएं। अब अपने पैरों को मोड़ते हुए तलवों को पास लेकर आएं। अपने पैरों को हाथों से पकड़ें। घुटनों को तितली के पंखों की तरह धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें। आप ऐसा 30-35 सेकेंड तक करें और इस 5-6 बार दोहराएं।

40+ की महिलाएं मालासन का अभ्यास भी कर सकती हैं। इस आसन को घर पर आसानी से किया जा सकता है। इस आसन को करने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। पीठ, जांघ और टखनों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, कमर और पैरों के दर्द में भी आराम मिलता है। इस आसन को करने के लिए पैरों को घुटनों से मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें। इस दौरान पैरों को थोड़ी दूरी पर रखें। इसके बाद हाथों को नमस्कार की मुद्रा में लाएं। इस दौरान दाईं कोहनी को दाएं घुटनों पर रखें। बाईं कोहनी को बाएं घुटने से जोड़कर रखें। अपनी कमर और रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें। इस अवस्था में 30-40 सेकेंड तक रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।