Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भाशय को हेल्‍दी रखने के लिए महिलाएं रोज करें ये 3 योगासन, फर्टिलिटी में होगा सुधार

Yoga For Uterus: गर्भाशय को हेल्दी बनाने आप योग का सहारा ले सकती हैं। इससे फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

गर्भाशय को हेल्‍दी रखने के लिए महिलाएं रोज करें ये 3 योगासन, फर्टिलिटी में होगा सुधार

Written by priya mishra |Updated : October 13, 2023 8:31 PM IST

Yoga For Healthy Uterus In Hindi: आजकल महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। इसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। आज के समय में कई महिलाएं पीसीओडी, फाइब्रॉयड और एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इसकी वजह से महिलाओं को कंसीव करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कंसीव करने के लिए यूट्रस यानी गर्भाशय का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए योगाभ्यास एक बेहतर विकल्प हो सकता है। नियमित कुछ योगासनों का अभ्यास करने से गर्भाशय स्वस्थ रहता है और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 3 योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो गर्भाशय को हेल्दी रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।

1. तितली आसन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।

फिर घुटनों को मोड़कर दोनों तलवों को एक-दूसरे से मिला लें।

Also Read

More News

इसके बाद अपने हाथों को इंटरलॉक कर लें और पैरों के तलवों को पकड़ लें।

इसके बाद अपनी दोनों आंखें बंद कर लें और पैरों को ऊपर-नीचे हिलाएं।

इस मुद्रा को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।

2. सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

3. पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।

अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।

माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियां जमीन पर लगी रहेंगी, जैसा कि आप तस्‍वीरों में देख सकते हैं।

इस पोजिशन में आप खुद को 30 से 60 सेकेंड तक रखें, धीमी सांसें लेते रहें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अब अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।