रात में खाना खाने के बाद करें ये 5 योगासन, डायजेशन होगा बेहतर और आएगी अच्छी नींद

Yoga For Digestion: डिनर के बाद कुछ योगासन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और रात में नींद अच्छी आती है। जानें ऐसे ही 5 योगासनों के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 1, 2023 6:22 PM IST

Yoga For Digestion: आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स को यह कहते सुना होगा कि रात में हल्का और सुपाच्य भोजन खाना चाहिए। रात में ज्यादा भारी या मसालेदार खाना खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डिनर हमेशा सोने से कम से कम 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। रात में खाना खाने के तुरंत बाद सोने से न पेट खराब हो सकता है, बल्कि मोटापा भी बढ़ता है। वैसे तो खाना खाने के बाद वर्कआउट करने की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन योग के साथ ऐसा नहीं है। खाना खाने के बाद योगा करने से पाचन शक्ति बढ़ती है, जिससे खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है। इससे पेट हल्का महसूस होता है और रात में नींद भी अच्छी आती है। तो आइए, जानते हैं रात में खाना खाने के बाद कौन से योगासन करने से बेहतर पाचन में मदद मिल सकती है।

वज्रासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपनी रीढ़ और सिर को सीधा रखें।

अब अपने हाथों को घुटनों पर रखें।

अपनी एड़ियों को एक-दूसरे से थोड़ा अलग रखें।

इसके बाद आंखों को बंद करके सामान्य रूप से सांस लेते रहें।

इस स्थिति में कम से कम दस मिनट तक बैठने की कोशिश करें।

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को  मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

सुप्त बुद्ध कोणासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने दोनों घुटनों को मोड़ें और तलवों को आपस में जोड़ लें।

अब सांस छोड़ते हुए, पेल्विक एरिया को स्ट्रेच करें।

इस दौरान अपने हाथों को सीधा रखें। इस अवस्था में 1 से 5 मिनट तक रह सकती हैं।

फिर सांस लें और घुटनों को उठाएं।

इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में वापस आ जाएं।

बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।

विपरीत करणी

इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब धीरे-धीरे अपने दाेनाें पैराें काे ऊपर उठाएं और 90 डिग्री का कोण बनाएं।

आप चाहें ताे सपोर्ट के लिए अपने हिप्स के नीचे काेई तकिया रख सकते हैं।

अब अपनी आंखाें काे बंद कर लें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।

इस मुद्रा में आप करीब 5 मिनट तक रह सकते हैं।

इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source