
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 9, 2024 1:33 PM IST
Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस साल लोगों ने अपनी फिटनेस के ऊपर काफी ध्यान दिया। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे योगासनों को सर्च किया, जिससे खुद को फिट रखा जा सके। योग हमारे शारीरिक और मानसिक, दोनों स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है। योग के जरिए आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको 2024 में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं साल 2024 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए योगासनों और इन्हें करने के तरीके के बारे में विस्तार से -
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठें और अपने दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं।
अब अपने दाहिने पैर को मोड़ें और अपने बाएं जांघ के ऊपर रखें।
अपने दोनों हाथों को बाएं पैर के पास जमीन पर रखें।
अब धीरे-धीरे अपना वजन हाथों पर डालें।
अब अपने बाएं पैर को जमीन से ऊपर उठाएं और शरीर को संतुलित करें।
दाहिने पैर को सीधा रखते हुए बाएं पैर को ऊपर हवा में उठाएं।
शरीर को स्थिर रखते हुए गहरी और धीमी सांस लें।
इस मुद्रा में 10-15 सेकंड तक रहें।
फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
इसके बाद बाएं पैर के उंगलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें।
इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें।
इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।
अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें।
आप इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुक सकते हैं।
इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए योग मैट पर अपने दाेनाें घुटनाें काे माेड़कर बैठ जाएं।
अब अपने दाएं हाथ काे दाएं घुटने और बाएं हाथ काे बाएं घुटने के ऊपरी हिस्से पर रखें।
इसके बाद दाेनाें हथेलियाें काे मिला लें।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस आसन को आप 3-5 मिनट तक कर सकती हैं।
इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।
अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।