नशे की लत से पाना है छुटकारा तो रोजाना करें कालेश्वर मुद्रा

योग की कालेश्वर मुद्रा को नियमित तौर पर करने से मन में शांति का संचार होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 17, 2018 6:19 PM IST

किसी भी बुरी लत को छोड़ना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर कोई नशे की लत लग जाय तो उससे कई तरह की बीमारियां भी होने लगती है। अग आप भी किसी लत के शिकार हैं तो आपको योग की मुद्राओं के बारे में अवश्य जानना चाहिए। आज हम आपको ऐसी मुद्रा के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भी लत को बड़ी ही आसानी से छुटकारा दिला सकती है।

योग की कालेश्वर मुद्रा को नियमित तौर पर करने से मन  में शांति का संचार होता है। विचारों में नयापन आता है। जब आप कालेश्वर मुद्रा करते हैं तो बुरी आदतों के बारे में सोच बदलने लगती है। कालेश्वर मुद्रा मन और विचार को विशेष तरंगों के माध्यम से प्रभावित करती है।

नशे की लत इंसान के जीवन को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करती है। नशे की लत की वजह से लोगों का काम में मन केंद्रित नहीं होता है। नशे की वजह से लोगों को रात में नींद कम आने लगती है। कालेश्वर मुद्रा का नियमित अभ्यास लोगों की बुरी आदत के इतिहास को मिटाने का काम करती है और नये वर्तमान के लिए प्रेरित करती है।

विचित्र होम्यो एंड योगा क्लिनिक, नोएडा के डायरेक्टर डॉक्टर डी.डी. विचित्र के अनुसार "कालेश्वर मुद्रा को नियमित तौर पर करने से केवल मन शांत नहीं होता है बल्कि यह इंसान को एक बेहतर आंनद की ओर भी ले जाती है। यह योग का एक अमूल्य ध्यान मुद्रा है जिसे आजकल के नशे की लत के शिकार लोगों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।"

कैसे करें कालेश्वर मुद्रा 

  • सबसे पहले दोनों हाथों के अंगूठों के अग्रभाग को मिला लें।
  • अंगूठों की ही तरह मध्यमा उंगलियों के अग्रभाग को मिलांए।
  • बाकि बची तीन उंगलियों को अंदर की तरफ इस तरह मोड़े कि दोनों हाथों की मुड़ी हुयी अंगुलियों की हड्डियां आपस जुड़ती रहें।
  • अब अगुंठे को छाती की तरफ रखें। इसी पोजिशन में 10 बार गहरी लंबी सांस लें और छोडें।
  • सांस को लेते और छोड़ते समय अनुभव करें या देखने का प्रयास करें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.