Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कुछ लोगों के पैरों की नसें काफी फूली हुईं और बैंगनी रंग की दिखाई देती हैं। आमतौर पर लोग समझते हैं ऐसा स्किन पतली होने या उम्र के कारण होता है। लेकिन ये वैरिकोज वेन्स हो सकती हैं। वैरिकोज वेन्स को वैरिकोसिटीज भी कहा जाता है। ये बढ़ी हुई और मुड़ी हुई नसें होती हैं जो त्वचा की सतह के ठीक नीचे उभर आती हैं। ये अक्सर नीले या बैंगनी रंग की होती हैं। वैरिकोज वेन्स आमतौर पर पैरों और टखनों में पाई जाती हैं। समय पर इनके उपचार पर आपको ध्यान देना चाहिए, नहीं तो ये परेशानी का कारण बन सकती हैं। योग के माध्यम से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। सेलिब्रिटी योग और वेलनेस एक्सपर्ट अंशुका पारवानी ने हाल ही में इस परेशानी का हल बताया है।
वैरिकोज वेन्स तब विकसित होती हैं जब नसों में वाल्व कमजोर या खराब हो जाते हैं। ये वाल्व ब्लड को हार्ट की ओर बहने में मदद करते हैं। जब वाल्व कमजोर हो जाते हैं, तो ब्लड नसों में वापस आने लगता है, जिससे उनमें ब्लड इकट्ठा होने लगता है और सूजन आने लगती है। अक्सर मोटापे के कारण, लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने या कई बार प्रेगनेंसी के कारण भी यह समस्या होने लगती है।
अंशुका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि इन योगासनों से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही नसों में दबाव भी कम होता है। कुछ योगासन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह आसन करना बहुत ही आसान है। इसमें आप अपने घुटनों को ऊपर की ओर खड़ा करते हैं। फिर उनमें से एक को उठाते हैं जबकि दूसरे को फर्श पर मजबूती से रखते हैं। जिस पैर को आप आगे कर रहे हैं उसे तानें और दूसरे से अपने शरीर को पीछे की ओर खींचें। पैर को घुटने से मोड़ते हुए अपने ऊपरी शरीर को आगे लाएं। आप सहारे के लिए अपने हाथ योगा मैट पर रख सकते हैं। यह प्रक्रिया आपको दोनों पैरों से दोहरानी है। आप इसे 1 मिनट से करना शुरू करें और धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाकर 3 मिनट करें।
ये बहुत ही आसान और असरदार योगासन है। यह वैरिकोज वेन्स की परेशानी को काफी हद तक ठीक करने की ताकत रखता है। सबसे पहले अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें। अब तलवों को करीब लाएं और अपनी जांघों को तितली के पंख की तरह फैलाएं। अपने पैरों को पकड़ें और अपनी जांघों को तितली के पंखों की तरह हिलाते हुए ऊपर-नीचे करें।
हर किसी ने यह योग आसन स्कूल के गेम्स या फिजिकल एजुकेशन पीरियड में जरूर किया होगा। इस योगासन को करने के लिए आप अपने घुटनों को मोड़े बिना अपने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। एक पैर को बाहर की ओर फैलाएं और दूसरे को मोड़कर रखें। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को पूरा झुकाएं और पैरों को छुएं। इस प्रक्रिया को दूसरे पैर से भी दोहराएं।
लैग अप द वॉल वैरिकोज वैन्स के साथ के लिए भी अच्छा है। इसे करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले फर्श पर सीधे लेट जाएं और अपने पैरों को दीवार पर लगाने के लिए उठाएं। ध्यान रखें, घुटनों को मोड़ें नहीं। अब आप एक घुटने को छाती के करीब लाएं और दूसरे को आधा मोड़ें। अपने हाथों से पैरों को इसी पोजीशन में पकड़ें। यह प्रक्रिया भी दोनों पैरों से करें।
View this post on Instagram