hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में वजन घटाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, बिना जिम जाए हो जाएंगे पतले

Yoga For Weight Loss: Weight Loss Yoga: सर्दियों में वजन घटाने के लिए आप रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 17, 2024 6:01 PM IST

Weight Loss Yoga: सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में भूख काफी ज्यादा लगती है, जिसकी वजह से अक्सर लोग ओवरईटिंग करने लगते हैं। वहीं, सर्दियों के मौसम में लोगों की शारीरिक गतिविधि भी कम हो जाती है। ठंड के मौसम में जिम जाना तो दूर, रजाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। इसकी वजह से शरीर का फैट तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप भी सर्दियों में अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में कुछ योगासनों शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ताड़ासन

इस योगासन को करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।

इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें और आपके पैर आपस में जुड़े होने चाहिए।

अब हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।

अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।

फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

धनुरासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।

अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।

अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।

अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

पादहस्तासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अपने दोनों पैरों की एड़ियों और पंजों को आपस में मिलाकर रखें।

इसके बाद सांस भरते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।

अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकें।

अपने हाथों को नीचे की तरफ सीधा रखें और उंगलियों से मैट को छूने की कोशिश करें।

इस अवस्था में आप 10-30 सेकेंड तक रुकें।

फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।

इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।