टेलबोन पेन से राहत दिलाएंगे ये 5 योगासन, रोजाना अभ्यास से मिलेगा जल्द लाभ

Yoga For Tailbone Pain: अगर आप भी टेलबोन पेन से परेशान हैं, तो इससे राहत पाने के लिए इन 5 योगासनों का रोजाना अभ्यास कर सकते हैं। जानें इन योगासनों को करने का तरीका –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 28, 2023 5:02 PM IST

Yoga For Tailbone Pain: टेलबोन या ​​कोक्सीक्स, कमर के निचले हिस्से में स्थित होती है। यह रीढ़ के बिल्कुल नीचे और नितंबों के ठीक ऊपर एक छोटी हड्डी की संरचना है। लंबे समय तक बैठने की वजह से टेलबोन में दर्द शुरू हो जाता है। डेस्क जॉब या प्रेगनेंट महिलाओं में टेलबोन पेन की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसकी वजह से व्यक्ति को उठने-बैठने में काफी परेशानी होती है। यहां तक कि लेटते समय भी तेज दर्द होता है। कई बार यह दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है।कि इससे राहत पाने के लिए लोग पेन किलर्स लेते हैं। लेकिन इन दवाइयों का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो टेलबोन के दर्द से राहत पाने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो टेलबोन पेन से निपटने में आपकी मदद करेंगे।

1. भुजंगासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।

इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।

अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

2. धनुरासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

फिर अपने दोनों घुटनों को मोड़ें।

अपनी हथेलियों से टखनों को पकड़ें।

अब अपने पैरों और हाथों को जितना हो सके, उतना ऊपर उठाएं।

कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

3. बालासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

4. मार्जरी आसन

इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।

अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं, अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन (रीढ़ की हड्डी का निचला भाग) को ऊपर उठाएं।

अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।

5. सेतुबंधासन

इस  योगासन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को  मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें।

अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें।

सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं।

इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।

इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source